हाईकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी उसका करूँगा निष्ठा से निर्वहन:- राजेश कुमार
बाजपुर। अनु0 मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पहली बार क्षेत्र पहंुचने पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान राजेश कुमार ने अपने स्वागत समारोह में कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पहली बार गृहनगर पहंुचने पर कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल जोरदार आतिशाबाजी कर राजेश कुमार का स्वागत किया। वहीं धर्मशाला में सामने आयेजित स्वागत समारोह में राजेश कुमार ने कहा कि वर्ष 2012 में पार्टी ने उनको कांग्रेस के कद्दावर उम्मीदवार यशपाल आर्या के सामने उतारा था। उन्होंने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा परंतु दुर्भाग्यवश वह हार गये। हार के बाद भी वह पूरी तरह से पार्टी की सेवा में लगे रहे। 2017 चुनाव में उन्होंने पूरे जी जान से भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्या को चुनाव लड़वाया था। पार्टी हाईकमान ने उनकी मेहनत को देखा शायद इसी वजह से प्रदेश अध्यक्ष जैसेी बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधे पर डाली गई। उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा करेंगे। मिशन 2019 में एक बार फिर से केंद्र में मोदी सरकार होगी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने किया।
इस मौके पर जिला महामंत्री मनोज पाल, जिला युवा मोर्चा अंबिक चैधरी, प्रदेश मंत्री रवि पाल, टिंकू तोमर, मंजीत राजू, विमल शर्मा, यशपाल राजहंस, प्रमोद राजहंस, राजकुमार, महीपाल यादव, गोपाल वर्मा, राहुल वर्मा, जयंत जैन, मुकुंद शुक्ला, वीरेंद्र बिष्ट, संदीप आनंद, अमित चैहान, रितेश शर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, कुलदीप चैहान आदि मौजूद थे।